{"_id":"6a382680138feb6b820cdbee","slug":"entrepreneurs-briefed-on-nps-rewari-news-c-198-1-rew1001-240616-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उद्यमियों को दी एनपीएस की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उद्यमियों को दी एनपीएस की जानकारी
Sun, 21 Jun 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता कार्यशाला में भाग लेते गणमान्य। स्रोत : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवाड़ी। भिवाड़ी बाईपास स्थित एक होटल में लघु उद्योग भारती की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक एमएसएमई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में आईसीआईसीआई पेंशन फंड और यूटीआई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्ति योजना की आवश्यकता और एनपीएस के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के सचिव सीए आरके गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया, जबकि अध्यक्ष सरजीत यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रशांत ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा और सम्मानजनक सेवानिवृत्ति जीवन प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने उद्यमियों से अपने कर्मचारियों को इस योजना के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि वे नियमित निवेश कर भविष्य को सुरक्षित बना सकें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला संघचालक विपिन चौधरी, जिला समन्वयक संजय खन्ना, उपाध्यक्ष आर.एस. यादव, कोषाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।