फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Entrance test will be done on January 10 for admission in Sainik School Kunjpura

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिले के लिए 10 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Nov 2020 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Entrance test will be done on January 10 for admission in Sainik School Kunjpura
सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए कक्षा छठी में लगभग 93 सीटों व कक्षा नौंवी में 22 सीटों पर दाखिले के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी को होगा। सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रधानाचार्य कर्नल वीडी चंदौला ने बताया कि देश में 33 सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए हर वर्ष अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी जिसमें बहु-विकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। कक्षा छठी में लड़कों के लिए लगभग 83 सीटें व लड़कियों के लिए 10 सीटें और कक्षा नौंवी में लड़कों के लिए 22 सीटें हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दाखिले अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आधार पर केवल मेरिट आधार पर ही दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए कुल सीटों में से क्रमश 15 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत सीटें और अन्य पिछड़े वर्गों में नॉन क्रीमिलेयर के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें भूतपूर्व सैनिकों सहित सेवारत सैन्य कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2011 के बीच जन्में विद्यार्थी शैक्षिणक वर्ष 2021-2022 सत्र के दौरान कक्षा छठी में और एक अप्रैल 2006 से 31 मार्च 2008 के बीच जन्में विद्यार्थी कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए पात्र होंगे। आवेदक स्कूल की वेबसाइट पर 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed