फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Entrance festival celebrated with great pomp

Rewari News: धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

Fri, 05 Apr 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Entrance festival celebrated with great pomp
रेवाड़ी। प्रवेश उत्सव में फूल मालाओं से बच्चों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ। स्त्रोत : स्कूल
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनथल में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय में हवन के साथ नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का फूल माला पहनकर विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. सतबीर इंदौरा ने कहा कि सभी विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने का सतत प्रयास करें।
विज्ञापन

विद्यालय में जब तक छात्र संख्या नहीं होगी तब तक कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाएगा।इस विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा बशर्ते कि छात्र विद्यालय में प्रतिदिन आए। माता-पिता और समाज का सहयोग इस कार्य के लिए अति आवश्यक है, जब तक बच्चा विद्यालय नहीं आएगा तब तक अध्यापक उसे तराश नहीं पाएगा। समस्त स्टाफ की ओर से उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम दूसरे विद्यालयों की तुलना में श्रेष्ठ दिया जाएगा। उन्होंने 35 नए छात्रों के आगमन पर खुशी जाहिर की और प्रयास के लिए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुभाष सरपंच प्रतिनिधि, एसएमसी प्रधान राम अवतार, पूर्व एसएमसी प्रधान कैप्टन हरिपाल, योगेंद्र चौहान , प्रवक्ता किरणपाल, अमित कुमार, दिनेश शर्मा, संजय, राजेंद्र, रुचि, नीरू, पूजा, अश्विनी, विपिन, महेश, सोहनलाल, सुभाष, सतपाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed