{"_id":"610049008ebc3edd3a2800ac","slug":"engineer-dies-due-to-electrocution-complaint-against-electricity-corporation-rewari-news-rtk6191507158","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से इंजीनियर की मौत, बिजली निगम के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से इंजीनियर की मौत, बिजली निगम के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के पॉश एरिया सेक्टर 4 व 6 को दिल्ली-जयुपर हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर भारी जलभराव है। यहां फुटपाथ पर लगे बिजली के खंभों में करंट दौड़ रहा है। जलभराव से बचने के लिए कंपनी का एक इंजीनियर फुटपाथ से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ वहां लगे खंभे से छू हो गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मानेसर की एक कंपनी में इंजीनियर नीलोखेड़ी (करनाल) निवासी 35 वर्षीय युवक पवन कुमार मंगलवार सुबह सेक्टर-4 व 6 की सड़क से होते हुए जा रहा था। सड़क पर जलभराव होने के कारण अन्य लोगों के साथ पवन सड़क के साथ बने फुटपाथ से गुजर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के खंभे में आए करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पवन के रूम पार्टनर रोबिन निवासी हिसार से सेक्टर-6 थाना पुलिस को बिजली निगम के खिलाफ शिकायत दी है। रोबिन ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की भी मांग की है।
लोगों को कहना कि सेक्टर-4 व 6 से होते हुए सुभाष चौक से दिल्ली-जयपुर मार्ग तक जाने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल है। जलभराव के कारण वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन समाधान करने रुचि नहीं दिखाता है। अधिकारियों की लापरवाही ने मंगलवार सुबह एक युवक की जान ले ली। इससे पहले भी यहां अक्सर हादसे होते रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्रवासी न केवल कई बार नाराजगी जता चुके हैं, बल्कि मामले की शिकायत डीसी से होते हुए सीएम तक कर चुके हैं। बावजूद इसके समाधान के नाम पर आश्वासनों के सिवाय आज तक कुछ नहीं मिला।