{"_id":"57f3f1f54f1c1bcd4e26fa8f","slug":"encroachment-police-rewari-crime-market-protest-chalan-rehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान जब्त कर रेहड़ियों को कब्जे में लिया, चालान भी काटे.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान जब्त कर रेहड़ियों को कब्जे में लिया, चालान भी काटे.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी गाड़ी देखते ही सब्जी-फल की रेहड़ी हटाना और जाते ही रेहड़ी वापस लगाने वाले रेहड़ी संचालकों को ईओ ने मंगलवार को चकमा दे दिया। अतिक्रमण पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए ईओ मनोज यादव मंगलवार को निजी रिट्ज कार से मोती चौक और अन्य बाजार पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने रेहड़ियां नगर परिषद पहुंचाईं और अन्य जगहों पर भी सामान कब्जे में लेने के साथ चालान काटे।
नगर परिषद में पहुंचीं फल और सब्जी की रेहड़ियां
ईओ मनोज यादव ने अचानक मोती चौक और अन्य मार्केट पहुंचकर पुलिस बल की मदद से न मानने वाले रेहड़ी संचालकों की घेराबंदी की। एक-एक कर सभी कब्जा कर रेहड़ी लगा रहे दुकानदारों के साथ रेहड़ियों को नगर परिषद पहुंचवाया। यहां रेहड़ी वालों से भविष्य में रेहड़ी न लगाने का लेटर लिखवाया। वहीं सामान वापस करने के बाद रेहड़ियों को जब्त कर लिया।
कई कब्जे की दुकानें और पक्के कब्जे भी तोड़े
नाईवाली चौक के पास बाहर जाने के रास्ते पर दीवार खड़ी कर एक शख्स ने शटर लगा दुकान बना ली थी। यहां कब्जा हटाने के साथ ही कई दुकानों के आगे और पीछे लगा पक्का कब्जा तोड़ा गया। नाईवाली चौक, मोती चौक, बस स्टैंड के पास, अंबेडकर चौक, लियो चौक आदि जगह पर भी कब्जे हटाए गए।