{"_id":"671961360a1c7a68ff076ba4","slug":"encroachment-in-the-market-will-not-be-tolerated-mla-rewari-news-c-198-1-rew1001-210876-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : विधायक
Thu, 24 Oct 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 19रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित रेस्ट हाउस में मीटिंग लेते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी। रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार को गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित रेस्ट हाउस में नगर पार्षदों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने नप अधिकारियों को शहर की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली को देखते हुए दुकानदारों को राहत देते हुए दिवाली उपरांत अतिक्रमण को समाप्त करने, बाजार में मॉडर्न शौचालय बनाने और पार्किंग समेत अनेकों विषयों पर चर्चा करते हुए समाधान की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान व्यापारियों ने समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक में शहर की विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रधान और प्रतिनिधियों ने समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इसमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण, पार्किंग, शहर में शौचालयों, स्ट्रीट लाइटें, नालों की सफाई नहीं होना तथा नियमित साफ-सफाई आदि प्रमुख रहीं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नप अधिकारियों को आदेश दिए कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली प्रमुख त्योहार है। इसलिए दिवाली के बाद शहर में अतिक्रमण नहीं दिखना चाहिए। शहर में लगने वाली रेहड़ियो से लगने वाले जाम पर विधायक ने अधिकारियों को आदेश दिया कि रेहड़ी वालों के लिए अलग से जगह की तलाश की जाएगी।
पार्किंग की समस्या पर गंभीरता से कार्य करें।
यादव ने नप अधिकारियों को कहा कि पार्किंग की समस्या पर गंभीरता से कार्य करें। बाजार का निरीक्षण करें। इसके उपरांत उचित स्थान की तलाश कर पार्किंग को बनाएं। पार्किंग व्यवस्था होने पर व्यापारियों के साथ-साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। शहर में शौचालयों के अभाव की समस्या को देखते हुए विधायक ने नप अधिकारियों से कहा कि शहर में मॉडर्न टॉयलेट बनाए जाने को लेकर व्यापारियों से चर्चा की जाएगी।
काठ मंडी में 20 साल से नालों की सफाई नहीं हुई
बैठक में यह भी सामने आया कि काठ मंडी में 20 साल से आज तक नालों की सफाई ही नहीं हुई है। विधायक ने नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दिए कि बाजारों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
इस मौके पर कई नगर पार्षदों ने भी वार्ड संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण किए जाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएमसी अनुपमा अंजलि, नप चेयरपर्सन पूनम यादव, नप ईओ संदीपक मलिक, एक्सईएन प्रवीण राघव समेत अनेकों नगर पार्षद तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।