फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Encouraged children to plant saplings.

Rewari News: बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित

Wed, 08 Jul 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Encouraged children to plant saplings.
कार्यक्रम के दौरान मेधावियों को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। स्त्रोत : संस्था
रेवाड़ी। मॉडल टाउन में वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से बुधवार को हरी-भरी हरियाली है तो जीवन में खुशहाली है नाम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और लगातार हो रही वनों की कटाई से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। शुद्ध हवा का संकट, बाढ़, सूखा, असमय वर्षा और वन्य जीवों के अस्तित्व पर खतरा बढ़ता जा रहा है। मानसून का समय पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य अभिलाषा अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण अभियान चलाए जाते हैं। बच्चों को घर और आसपास अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर संस्था की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रमिला देवी, पुष्पा यादव, सुमनलता, ज्योति, प्रदीप कुमार और हिमांशु पिपलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed