फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employment-oriented and skill-based courses will be implemented at IGU.

Rewari News: आईजीयू में रोजगारपरक और कौशल-आधारित पाठ्यक्रम लागू होंगे

Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Employment-oriented and skill-based courses will be implemented at IGU.
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। इसमें कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में रोजगारपरक और कौशल आधारित पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विभागाध्यक्षों को पिछले शैक्षणिक सत्र के सफल समापन पर बधाई देते हुए नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रभावी परिचय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं और भविष्य के अवसरों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवश्यक बदलाव करने पर जोर दिया। कुलपति ने कहा कि पाठ्यक्रमों को रोजगारपरक, कौशल आधारित और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाला बनाया जाए। नई योजना और संशोधित पाठ्यक्रम को इसी शैक्षणिक सत्र से लागू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कुलपति ने शिक्षकों से समय की पाबंदी बनाए रखने, नियमित कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विभागों को पूर्व विद्यार्थियों से संपर्क बनाए रखने और नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

परीक्षा सुधारों पर भी चर्चा की गई। कुलपति ने समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने और विद्यार्थियों से जुड़े सभी निर्णयों में उनके हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों से विद्यालयों और महाविद्यालयों के साथ समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह और अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed