{"_id":"689a3c0c9507cda56003c514","slug":"employment-fair-on-13th-181-students-from-professional-fields-will-participate-rewari-news-c-198-1-fth1001-223978-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोजगार मेला 13 को, व्यावसायिक क्षेत्रों के 181 छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोजगार मेला 13 को, व्यावसायिक क्षेत्रों के 181 छात्र होंगे शामिल
Tue, 12 Aug 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 4सेक्टर-4 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बुधवार को सेक्टर-4 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। इसमें जिलेभर के 181 विद्यार्थी भाग लेंगे।
इस रोजगार मेले का उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2025-26 में व्यावसायिक शिक्षा के तहत लेवल-4 पास विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। शिक्षा परियोजना परिषद का मानना है कि रोजगार मेले से युवाओं को स्थानीय स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा।
रोजगार मेले में जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों और नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। वे विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेंगे और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। इसके साथ ही छात्रों को करिअर विकल्पों, रोजगार की संभावनाओं और उद्योगों की आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी और जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक को कार्यक्रम की सफलता के लिए उद्योगों और नियोक्ताओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालयों और अधिकारियों से इस आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की है।
रोजगार मेले में विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के 181 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इनमें कृषि क्षेत्र में 3, ऑटोमोटिव में 15, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा में 16, ब्यूटी एंड वेलनेस में 30, हेल्थकेयर में 23, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस में 62, शारीरिक शिक्षा में 19, रिटेल क्षेत्र में 13 विद्यार्थी शामिल होंगे।
वर्जन
सेक्टर-4 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें उद्योगों एवं कंपनियों के प्रतिनिधि छात्रों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। -सुंदर सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक रेवाड़ी।