{"_id":"6718128a7cc15dfde6080b67","slug":"employment-and-apprenticeship-fair-in-manethi-on-24th-rewari-news-c-198-1-rew1001-210832-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मनेठी में रोजगार और शिक्षुता मेला 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मनेठी में रोजगार और शिक्षुता मेला 24 को
Wed, 23 Oct 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुंड मनेठी में 24 अक्तूबर को रोजगार और शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 3 साल के इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग आईटीआई पास छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। मेले में बावल, धारूहेड़ा घिलोठ, रेवाड़ी से कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
रोजगार मेले में छात्र-छात्राएं अपने पसंद की कंपनी का चयन करके रोजगार एवं शिक्षुता का अवसर हासिल कर सकते हैं। मेले का आयोजन युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि कई नामी कंपनियां आ रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे आईटीआई कुंड मनेठी में सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। संवाद