Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees who perform outstanding work will be rewarded.

Rewari News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत

Sat, 14 Nov 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Employees who perform outstanding work will be rewarded.
रेवाड़ी। सरकार ने सुशासन पुरस्कार योजना 2026 अधिसूचित की है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित कर्मचारियों को 51 हजार रुपये प्रति सदस्य और जिला स्तर पर 31 हजार रुपये प्रति सदस्य पुरस्कार राशि दी जाएगी। दोनों स्तरों पर अधिकतम पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार सदस्यों की टीम बनाकर आवेदन कर सकते हैं। टीम के प्रत्येक सदस्य को समान पुरस्कार राशि मिलेगी। योजना का लाभ सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और सरकार के नियंत्रण वाले संस्थानों के पात्र ग्रुप ए, बी, सी और डी कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि कर्मचारियों के कार्यों की मूल्यांकन अवधि एक जनवरी 2025 से 30 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर तक चलेगी। विजेताओं का चयन 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा। आवेदन के साथ अधिकतम 200 शब्दों का परियोजना विवरण और 10 स्लाइड तक की प्रस्तुति भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed