फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees strike in protest against the expulsion of 30 employees from the company

30 कर्मचारियों को कंपनी के निकालने के विरोध कर्मचारियों ने की हड़ताल

Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employees strike in protest against the expulsion of 30 employees from the company
बावल औद्योगिक क्षेत्र में धरने पर बैठे कंपनी कर्मचारी। - फोटो : Rewari
बावल। हरियाणा के रेवाड़ी स्थित बावल औद्योगिक क्षेत्र की घोसी इंडिया ऑटो पार्ट्स कंपनी में कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। पांच दिन पहले 30 स्थायी कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व नोटिस के कंपनी में नहीं घुसने दिया। तभी से कर्मचारी कंपनी के गेट पर बैठे हुए हैं। कई दौर की बातचीत में कोई समाधान नहीं निकल पाया है। हालांकि मंगलवार को भी कंपनी प्रबंधक के साथ कर्मचारी यूनियन की बैठक चल रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित घोसी इंडिया ऑटो पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 18 नवंबर को 30 स्थायी कर्मचारियों के लिए गेट बंद कर दिया था। कर्मचारी मनीष, जसवंत, हंसराज, प्रदीप, बलबीर, बलजीत आदि ने बताया कि नौकरी से हटाने के साथ ही कंपनी ने उसी दिन कर्मचारियों के खाते में कुछ पैसे भी डाले। कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी से हटाने से पहले कंपनी ने कोई नोटिस नहीं दिया। कर्मचारी यूनियन के प्रधान महेश ने बताया कि कंपनी प्रबंधकों से कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की वजह पूछी गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कर्मचारियों की मांग है कि कंपनी प्रति परिवार 50 लाख रुपये का मुआवजा दे। बता दें कि घोसी इंडिया के प्लांट में कुल 230 कर्मचारी हैं, इनमें अधिकांश कर्मचारी अपने साथी कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के बाद से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed