फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees' strike continues for the second day

Rewari News: कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Thu, 09 Jan 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employees' strike continues for the second day
फोटो: 02रेवाड़ी। बावल में सब डिविजन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : मृतक रविंद्र कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। बिजली निगम यूनियन से जुड़े कर्मचारियों का धरना सब डिवीजन कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान मयंक राव ने की।
इस मौके पर अमरजीत, दिलबाग ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते वर्क लोड बढ़ रहा है। फील्ड में काम करने वाले कर्मियों को दफ्तर में काम पर लगाया गया है। तकनीकी स्टॉफ की कमी के कारण कर्मियों और लोगों को परेशानी हो रही है। कर्मियों ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की कमी है, जिससे फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को रोक लिया, इससे गावों में लोगों की शिकायतें बढ़ने लगी है। विद्युत से जुड़ी शिकायत पूरी नहीं होने से लोगों में भी नाराजगी है। स्टॉफ तो पूरा किया जाए। मांग की गई है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मियों को उनके निर्धारित काम पर भेजा जाए। विभाग के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा जब तक स्टॉफ को पूरा नहीं करेंगे धरना होता रहेगा। संजीव कुमार, जिले सिंह, दिलबाग, नरेश, धर्मबीर ,विष्णु लाइनमैन, पवन कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed