फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees of many departments joined the strike, demonstrated

Rewari News: हड़ताल में शामिल हुए कई विभागों के कर्मचारी, किया प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employees of many departments joined the strike, demonstrated
सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल में शामिल हुए कर्मचारी। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईयूटीयूसी) व सभी संबंधित यूनियनों ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में सभा आयोजित कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रधान बलराम यादव ने बताया कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड और केंद्र व राज्य सरकारों की अन्य श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल में एआईयूटीयूसी, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा, आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा व मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान एआईयूटीयूसी हरियाणा के राज्य अध्यक्ष और एम्स संघर्ष समिति के राजेंद्र सिंह एडवोकेट की गिरफ्तारी की निंदा की गई। सभा में वक्ताओं ने सरकार के इस कदम को लोकतंत्र विरोधी बताया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव मंडल के प्रमुख नेता सत्यवान ने कहा कि स्कीम वर्कर्स, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं व मिड-डे मील कार्यकर्ताओं आदि को श्रमिक का दर्जा भी नहीं दिया गया है तथा ना ही न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित वर्ष -2018 से वर्कर्स व हेल्पर्स के मानदेय में बढ़ोतरी क्रमशः 1500 व 750 रुपये भी हरियाणा सरकार ने लागू नहीं किए हैं। आशा कार्यकर्ताओं की लम्बित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनसे ज्यादा से ज्यादा काम करवा कर भी बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। यहीं हाल मिड-डे मील कर्मियों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अशोक मुसेपुर, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार निमोठ, विजय कुमार जैनाबाद, अमर सिंह राजपुरा, संजय सिंह, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अमृत लाल, आंगनबाड़ी यूनियन से तारा देवी, आशा कार्यकर्ता यूनियन से संतोष, मिड-डे मील वर्कर यूनियन से मुनेश सुमा खेड़ा, बीना पाल्हावास, समाजसेवी आनंद यादव, युवा संगठन डीवाईओ के प्रधान अजय सिंह एडवोकेट आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed