{"_id":"6aa6e1dc72e79b5d6809d9ed","slug":"employees-held-a-resolve-march-for-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-ops-rewari-news-c-198-1-rew1001-245381-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ओपीएस बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाला संकल्प मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ओपीएस बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाला संकल्प मार्च
Sun, 13 Sep 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
ओपीएस बहाली की मांग को लेकर संकल्प मार्च निकालते कर्मचारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के आह्वान पर रविवार को कर्मचारियों ने संकल्प मार्च निकाला। मार्च राव तुलाराम पार्क से शुरू होकर लघु सचिवालय पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कर्मचारियों ने ‘पुरानी पेंशन अधिकार हमारा’ और ‘ओपीएस बहाल करो’ के नारे लगाए। मार्च में महिला कर्मचारियों की भी बड़ी भागीदारी रही।
मार्च का नेतृत्व प्रदेश महासचिव ऋषि नैन और राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव ने किया। अध्यक्षता जिला प्रधान राजबीर यादव ने की, जबकि मंच संचालन जिला महासचिव मनोज मसानी ने किया। प्रदेश कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष अनूप लाठर, महिला विंग इंचार्ज राजबाला, ऑडिटर विजय भुना, डॉ. बलराम आर्य समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रदेश महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। ओपीएस की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त से प्रत्येक रविवार को जिला स्तर पर संकल्प मार्च निकाले जा रहे हैं। इनका समापन 7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यव्यापी संकल्प मार्च के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
मार्च में जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम समेत विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। इस अवसर पर रविंद्र प्रकाश, लोकेश यादव, प्रदीप यादव, नरेंद्र, राजेंद्र सिंह, कमल यादव, पंचायतीराज प्रदेश प्रधान महेंद्र यादव, अजय यादव, संजय यादव, राकेश, प्रवीण, रणबीर, रणधीर सिंह, धर्मेंद्र, बबरूभान और राजवीर समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।