फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employee dies due to pickup collision

पिकअप की टक्कर से कर्मचारी की मौत

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Employee dies due to pickup collision
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल पर जा रहे कंपनी कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत हो गई। पिकअप हाईवे पर पलट जाने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव गोई निवासी सुरेंद्र सिंह धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल से कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। हीरो चौक के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप ने सुरेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और पिकअप हाईवे पर ही पलट गई। सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बार पुलिस भी मौके पर पहुंची। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed