फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Emotion and enthusiasm among the general public due to the 'Har Ghar Tiranga' campaign

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से आमजन में जाोश और उत्साह

Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Emotion and enthusiasm among the general public due to the 'Har Ghar Tiranga' campaign
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे देश व प्रदेश सहित जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आमजन में जोश व उत्साह बढ़ने लगा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। सरकार की यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करेगी। उक्त बातें डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा महाअभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि इस महाअभियान को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होगा। उन्होंने कहा कि इस बार केवल राव तुलाराम स्टेडियम में ही नहीं बल्कि घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

अब रात को भी फहराया जा सकता है तिरंगा
झंडा संहिता के तहत अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराये जाने की अनुमति रहेगी। साथ ही अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। सरकार की ओर से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों व अन्य प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण हो। उन्होंने कहा कि इस देशभक्ति से ओतप्रोत इस महाअभियान के रंग में रंगने से कोई भी नागरिक छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह सभी देशवासियों के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का विशेष अभियान आयोजित सरकार की ओर से किया जा रहा है, जिसमें समरस भाव के साथ हर जिलावासी को सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला के घर-घर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाए।
तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी
डीसी ने कहा कि सरकार ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है। हर जिलावासी को इस महाअभियान से जुड़ना चाहिए। आमजन अपने द्वारा फहराए गए तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए भाजपा की बैठक
रेवाड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष हुकमचन्द यादव की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमेें जिला प्रभारी संदीप जोशी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त को भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों का प्रशिक्षण शिविर चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को नए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। जिला अध्यक्ष हुकमचन्द ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का सम्मान है तथा प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए। बैठक में भाजपा पदाधिकारी अशोक मुदगिल व ईश्वर चनीजा, सुनील ग्रोवर, अमित यादव, रामदत्त भारद्वाज, अजय कांटीवाल, डॉ. सुभाष, चांदनी चांदना, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, नवीन शर्मा, गौरव शर्मा, पिंकी यादव, जयवीर योगी, बाबूलाल छावड़ी, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed