फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   electricity wire yoyth

टेंट का पाइप बिजली की तारों को छूने से युवक झुलसा

Sat, 20 Feb 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
electricity  wire yoyth
गांव परखोत्तमपुर में टेंट का पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को छू जाने के कारण एक युवक झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव परखोत्तमपुर में 17 फरवरी को एक कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया गया था। टेंट 11 किलोवाट बिजली लाइन के नीचे लगाया हुआ था। कार्यक्रम के बाद गांव परखोत्तमपुर निवासी शुभराम टेंट हटा रहा था। इसी दौरान एक लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन को छू गया तथा करंट लगने से शुभराम झुलस गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तारों में पाइप छू जाने के कारण बिजली लाइन भी बाधित हो गई। बुड़ौली बिजली सब स्टेशन के उपमंडल अधिकारी राज सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शुभराम के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed