फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   electricity will now be supplied underground in rewari

Rewari News: रेवाड़ी में अब अंडरग्राउंड होगी बिजली की सप्लाई, जानिए क्या है पूरी योजना

Wed, 04 Oct 2023 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Oct 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
electricity will now be supplied underground in rewari
शहर के सर्कुलर रोड स्थित अग्रसेन चौक, जहां पर निगम करेगा बिजली की तारों को अंडरग्राउंड।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बिजली निगम द्वारा अंडरग्राउंड बिजली आपूर्ति सिस्टम के लिए अग्रसेन चौक का चयन किया गया है, जिसके लिए 30 लाख 59 हजार रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। इस चौक पर बिजली आपूर्ति से संबंधित कामकाज किया जाएगा और इसके पूरे परिसर में बिजली के खंभे और ओवरहेड वायर हटाकर सभी को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा।
निगम की ओर से बिजली आपूर्ति सिस्टम को बेहतर करने के लिए शहरों में खंभों और तार के जाल को समाप्त करने के लिए सौंदर्यीकरण अभियान के तहत इसकी शुरुआत की है। शुरुआती चरण में शहर के लिए निगम ने दो चौराहों का इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे कराकर डीपीआर तैयार की थी। इसमें भगवान वाल्मीकि चौक और अग्रसेन चौक की मंजूरी प्रबंधन के पास भेजी गई थी। फिलहाल प्रबंधन की तरफ से अग्रसेन चौक के प्रपोजल को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग
सर्कुलर रोड की बिजली लाइनों को लंबे समय से अंडरग्राउंड करने की मांग जन प्रतिनिधियों के साथ अन्य सामाजिक संगठनों की तरफ से भी उठाई गई थी। इसके लिए निगम की तरफ से कदम भी बढ़ाए थे लेकिन प्रोजेक्ट का बजट काफी अधिक होने के कारण निगम ने हाथ वापस खींच लिए। जिस कारण शहर के पूरे सर्कुलर रोड पर आज भी बिजली निगम की लाइनें ओपन हैं और कुछ स्थानों पर खंभे भी ट्रैफिक में बड़ी बाधा बनते हैं। ऐसे में अग्रसेन चौक पर यह काम हो जाने के बाद भविष्य के लिए इस प्रोजेक्ट के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाल्ट में आएगी कमी, ट्रैफिक में नहीं होगी बाधा
निगम के अधिकारियों का कहना है कि साढ़े 30 लाख रुपये से कराए जाने वाले इस कार्य के तहत चौक क्षेत्र को नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए तमाम खंभों के साथ खुले तार और ओवरहेड वायर को हटा दिया जाएगा। इसके अलावा पैनल बॉक्स भी बनेंगे ताकि किसी भी तरह के कोई फाल्ट की समस्या नहीं रहेगी। इसके बनने के बाद आसपास का एरिया पूरी तरह खुल जाएगा और सर्कुलर रोड के ट्रैफिक में खंभे भी बाधा नहीं बनेंगे।
100 मीटर के दायरे में नजर नहीं आएंगे एक भी पोल
निगम की तरफ से इस बजट से पूरे चौक परिसर को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए इसके 100 मीटर दायरे में आने वाले तमाम बिजली पोल, ओवर हेड एलटी लाइन के साथ 11 केवी लाइन को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। इससे इस चौक क्षेत्र से गुजरने वाली सभी एरिया की लाइन यहां से अंडरग्राउंड हो जाएगी। हालांकि इसमें सिविल वर्क का प्रावधान नहीं है केवल बिजली से संबंधित ही कामकाज किया जाएगा।


प्रबंधन की तरफ से अग्रसेन चौक के लिए 30.59 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रियाओं को भी पूरा किया जा रहा है और जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा।
- मनोज यादव, एसई निगम रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed