{"_id":"60b3d2e38ebc3e34fb488da1","slug":"electricity-problem-rewari-news-rtk6107100132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम नहीं बदल सका तीन किमी लंबी एबी केबल, लोग कटौती से रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम नहीं बदल सका तीन किमी लंबी एबी केबल, लोग कटौती से रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बिजली निगम की अनदेखी के चलते भीषण गर्मी के बीच शहर की दो लाख आबादी को रात के समय पसीना-पसीना होना पड़ रहा है। रात को बिजली गुल होने के बाद लोगों को जागकर रात काटनी पड़ती है। इसका बड़ा कारण बीते एक साल के दौरान पुराने शहर व बाहरी कॉलोनियों में लगी करीब 3 किमी. लंबी इंसुलेटिड केबल है। यह केबल खरीद से लेकर लगाने तक के समय सवालों के घेरे में रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
बिजली निगम की ओर से शहर में ज्यादातर एबी केबल की जगह एक्सएलपी केबल लगा दी गई है, लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब तीन किमी. लंबी केबल अभी भी नहीं बदली जा सकी है। वहीं बिजली यूनिट की खपत 35 लाख से बढ़कर 50 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है। सिस्टम ओवरलोड होने के चलते इस केबल में फॉल्ट हो जाता है, इसको ठीक करने में 6-6 घंटे लग रहे हैं। 40 डिग्री पार तापमान में लोगों को इतने लंबे अघोषित कट परेशान कर रहे हैं।
-स्टोर में 4300 मीटर एक्सएलपी केबल
निगम के स्टोर में करीब 4300 मीटर एक्सएलपी केबल होने के बावजूद भी उसे नहीं लगाया जाना निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। निगम की ओर से गर्मी से पहले सभी इस तरह के कार्य कर लोगों का अघोषित कटों से निजात दिलाने का दावा किया गया था, लेकिन जैसे ही पारा 40 के पार गया सिस्टम फेल हो गया। 25 मई से जिले में पारा 40 से ऊपर चल रहा है, वहीं 27 मई गर्मी में सबसे अधिक 42.0 पर तापमान पहुंच चका है। वहीं जिले में 21 मई तक बिजली खपत 35 लाख यूनिट तक थी, लेकिन अब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी है बिजली की खपत 50 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
-शनिवार 7 घंटे बिजली रही गुल
शनिवार रात को शहर के यादव नगर में रात साढ़े 12 बजे बिजली गुल हुई थी, जो कि सुबह साढ़े सात बजे तक सुचारू हो पाई। यदि उपभोक्ता फोन करते हैं तो जवाब आता है कि सुबह बिजली ठीक होगी। जिले में 600 से अधिक कोविड पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की अनदेखी मरीजों पर भी भारी पड़ रही है। बता दें कि बीती 25 मई से प्रत्येक दिन शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में 5-6 घंटे बिजली गुल हो रही है।
शहर में अधिकतर एबी केबल बदल दी गई है, पहले एक्सएलपी केबल उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। अब केबल मिल चुकी है, लगाने से पहले दो टेस्ट होते हैं। टेस्ट होते ही सप्ताह के अंदर केबल को बदल दिया जाएगा। तीन किमी. की यह एबी केबल अलग-अलग जगह टुकड़ों में है। इसमें फाल्ट होने के बाद ठीक करने में समय लगता है। एक्सएलपी केबल में इस तरह की शिकायत नहीं है, यह अंडरग्राउंड के काम आती है।
-सत्यवीर यादव, एक्सईएन, रेवाड़ी।
अंधड़ में गिरे 200 से अधिक खंभे व 50 ट्रांसफार्मर, ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर रहा अंधेरा
रेवाड़ी। रविवार को शाम साढ़े चार बजे तेज अंधड़ से बिजली निगम को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहरी क्षेत्रों में करीब चार घंटे बाद साढ़े आठ बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई, लेकिन सेक्टर-1 सहित अनेक कॉलोनियों में देर रात बिजली सप्लाई चल सकी।
रात 10 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार कोसली क्षेत्र में करीब 200 खंभे व 50 ट्रांसफार्मर गिर चुके हैं। निगम अधिकारियों का मानना है कि खंभों का यह आंकड़ा एक हजार तक जा सकता है। इसके अलावा बावल व धारूहेड़ा में भी कई बिजली की खंभे व ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली गुल रही। निगम अधिकारी व कर्मचारी रात भर बिजली सप्लाई सुचारू करने में लगे रहे। करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-3, 4 व अन्य कॉलोनियों में बिजली सप्लाई सुचारू हो गई।
निगम को हुआ भारी नुकसान
निगम के कोसली एक्सईएन विजयपाल यादव ने बताया कि अंधड़ के चलते भारी नुकसान हुआ है। देर रात तक करीब 200 खंभे व 50 ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना मिली है। यह संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है, कर्मचारी रात भर सप्लाई को चलाने में लगे हुए हैं। वहीं रेवाड़ी एक्सईएन सत्यवीर यादव ने बताया कि शहर के अधिकतर हिस्सों में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है, देर रात तक सभी कॉलोनियों में व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।