{"_id":"6a3d72d27978cbcf7e0912f0","slug":"electricity-employees-staged-a-protest-over-their-demands-rewari-news-c-198-1-rew1001-240846-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
शक्ति भवन परिसर में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर वीरवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले शक्ति भवन परिसर में गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया और धरना दिया। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान सोमदत्त और संचालन नरेंद्र सिंह ने किया।
सोमदत्त ने कहा कि यूनियन मुख्यालय भिवानी के आह्वान पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने के कारण संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
आंदोलन के पहले चरण में 25 और 26 जून को यूनिट स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। दूसरे चरण में 30 जून को सर्किल स्तर पर प्रदर्शन आयोजित होगा। इसके बाद 2 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो 29 जुलाई को कुरुक्षेत्र में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का घेराव किया जाएगा। 29 और 30 सितंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए ताकि आंदोलन की स्थिति पैदा न हो।
धरना-प्रदर्शन में प्रांतीय ऑडिटर मनोज सैनी, उपप्रधान मंजीत यादव, अमित चौहान, शमशेर सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र सैनी, अवधेश शर्मा, विक्रम यादव, सर्कल सचिव मनोज कुमार, योगेश नागर मौजूद रहे।