{"_id":"660a8aabbac7f8687c02ee71","slug":"electricity-disrupted-due-to-falling-pole-people-worried-rewari-news-c-198-1-rew1001-202660-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोल गिरने से बिजली बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोल गिरने से बिजली बाधित, लोग परेशान
Mon, 01 Apr 2024 03:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कस्बे के होली चौक के वार्ड नंबर छह में बिजली के पोल को गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे पोल टूट कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि पोल में केबल की तार होने के कारण शार्ट सर्किट नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। बीते एक सप्ताह पहले भी एक ट्रैक्टर ने पोल को टककर मार दी थी जिससे पोल आधा टूटकर गिर गया था। आनन फानन मे टूटे पोल के सहारे ही विभाग ने बिजली चालू कर दी थी। किसी वाहन ने फिर पोल को टककर मार दी जिससे तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ गए। लगभग 100 घरों की बिजली गुल हो गई। नरेश, कुलदीप, अमित ने बताया की एक सप्ताह से टूटे पोल पर रखकर बिजली चल रही थी। विभाग ने पोल लगाने के लिए कोई कारवाही नहीं की। केबल बेहद नीचे होने के कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द से जल्द बिजली सुचार रूप से चालू की जाए। छात्र संजय, नरेश, अजीत ने बताया कि एग्जाम का समय चल रहा है, देर रात तक पढ़ाई करनी पड़ रही है। ऐसे में बिजली नहीं होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।