फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   electricity department,software,rewari,reading

सॉफ्टवेयर के फेर में अटकी बिजली रीडिंग.

Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
electricity department,software,rewari,reading
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
बिजली निगम की ओर से मंथली बिल सिस्टम एक बार फिर से दो महीने करने का काम सॉफ्टवेयर के फेर में अटक कर रह गया है। जुलाई महीने से बिजली निगम की ओर से निगम उपभोक्ताओं को दो महीने की मंथली बिल सिस्टम शुरू कर दिया गया था। जिसका विरोध सभी स्तरों पर किया गया था।
विज्ञापन


राजनैतिक विरोध के बाद निगम ने एक बार फिर से बिल को दो महीने का करने का आश्वासन दिया था। बिजली निगम के सूत्रों के अनुसार बिजली बिल तैयार करने वाली कंपनी एचईएल द्वारा हाथ खींचे जाने से उपभोक्ताओं को और कुछ महीने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इधर निगम अधिकारियों का दावा है कि नवंबर महीने से उपभोक्ताओं के बिल दो महीने वाले सिस्टम से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


पहले भी झेल चुके सॉफ्टवेयर का नुकसान
यह पहली बार नहीं जब सॉफ्टवेयर की अड़चन से बिजली उपभोक्ता परेशानी का सामना कर रहे हों।  अक्तूबर महीने से पहले भी निगम की ओर से उपभोक्ताओं को मनमाने बिजली बिल भेजे जा रहे थे। जबकि कंप्यूटर से प्रिंट होकर आने वाले बिलों में मीटर रीडिंग जीरो आ रही थी। ग्रीवेंट कमेटी की मीटिंग से लेकर मुख्य अभियंता के खुले दरबार में उपभोक्ता इसका विरोध कर चुके थे। लेकिन करीब चार महीनों मे भी इसका समाधान नहीं हो पाया था। हालांकि अक्तूबर महीने में आने वाले बिलों में रीडिंग दर्शाई गई है। लेकिन बिल में जो रीडिंग दर्शाई गई है,उसके हिसाब से उपभोक्ताओं से निगम ज्यादा बिल वसूल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं में निगम के प्रति गहरा रोष
जीरो रीडिंग एवं मनमाने बिजली बिल भेजने के विरोध में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने झज्जर रोड स्थित शक्ति भवन पहुंचकर जबरदस्त विरोध जताया था। विरोध के बाद कार्यकारी अभियंता ने स्वयं आगे आकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं उपभोक्ताओ ने स्थानीय विधायक रणधीर सिंह कापडीवास का दरवाजा भी खटखटाया था। कापडीवास ने कहा था कि सरकार से बात कर बिल को एक महीने की बजाय दो महीने का बिल बनवाने का प्रयास करेंगे।
वर्जन-
सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ बात कर ली गई है। एक नवंबर से एक बार फिर से मंथली की बजाय बिल दो महीने के बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
-इंद्रजीत यादव, एसई, रेवाड़ी सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed