फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity consumption reached 99 lakh units in summer

Rewari News: गर्मी में 99 लाख यूनिट पहुंची बिजली की खपत

Fri, 13 Jun 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 99 lakh units in summer
फोटो : 4बाजार में धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जाते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अधिकतम तापमान लगातार 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। गर्मी के चलते बिजली की खपत 99 लाख यूनिट को पार कर गई है। वहीं शहर में 5 से 6 और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 8 बिजली कट लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
जिले में 11 दिन पहले बिजली की खपत 65 लाख यूनिट थी जो अब बढ़कर 99 लाख यूनिट पहुंच गई है। बिजली की खपत बढ़ने के कारण कट लगने भी शुरू हो गए हैं।
वीरवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। झज्जर रोड स्थित 220 केवीए पावर हाउस की मशीनें गर्म हो रही हैं।
विज्ञापन

बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र में एक दिन में 5 से 6 कट और ग्रामीण क्षेत्र में 7 से 8 बिजली कट लग रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 200 से अधिक शिकायतें बिजली निगम के पास पहुंच रही हैं। पिछले 5 दिन से तापमान 40 डिग्री पार रहने के कारण बिजली की खपत बढ़ती जा रही है।
अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट को पार कर जाएगी। फिलहाल गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। कट लगने के कारण लोग काफी परेशान चल रहे हैं।


15 जून से हवा के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को हवा पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने और बादल छाने के आसार हैं। 15 व 16 जून से तेज गति से हवा चलने व बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद 18-19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से 18 से 23 जून के दौरान प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।
गर्मी में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

फिजिशियन डॉ. मनीष ने बताया कि पार्किंग के समय बच्चों को गाड़ी में छोड़कर न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है। नंगे पांव बाहर न जाएं। गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें। कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो। ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें।

------------
दिन: बिजली खपत--अधिकतम पारा
11 जून 99 -- 45
10 जून 85-- 44.5
9 जून 87-- 45
8 जून 80--44.5
7 जून 82-- 43.5

वर्जन:

बिजली के कट कम लगें, इसके लिए निगम ने योजना बनाई है। काफी हद तक बिजली के कटों को नियंत्रित किया गया है। आने वाले दिनों में कम से कम कट लगेंगे। गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पूरा प्रयास किया जा रहा है।-कविंद्र यादव, सीनियर इंजीनियर बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed