फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity consumption increased two times, two power houses failed

बिजली की खपत दो गुना बढ़ी, दो पावर हाउस फेल

Thu, 10 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased two times, two power houses failed
बिजली का फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंचा तो शहर के दो मॉडल टाउन व सेक्टर-10 मुख्य पावर हाउस तक फेल हो गए। एक से लेकर 10 जून तक न्यूनतम तापमान में 21.5 से बढ़कर 31.0 पर जा चुका है। ऐसे में मंगलवार से वीरवार तक बिजली खपत दो गुना तक बढ़ गई। इसका परिणाम यह हुआ कि रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक हर पांच मिनट बाद निगम कर्मियों को एक-एक घंटे का कट लगाना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-1, मॉडल टाउन, कृष्णा नगर, शक्ति नगर, हंस नगर और विकास नगर सहित कई कॉलोनियों की करीब 50 हजार आबादी को रात के समय पसीना बहाना पड़ा। वहीं निगम अधिकारियों के भी हाथ पैर फूले हुए हैं। वीरवार को पूरा दिन निगम अधिकारियों की बैठकों का दौर चला और ओवरलोड पावर हाउस का लो शिफ्ट करने की रणनीति बनाई गई। ताकि बढ़ते तापमान के बीच लोगों को अघोषित कटों से निजात दिलाई जा सके। मंगलवार से पहले जहां पर 300 एम्पीयर की खपत थी, वह बीते तीन दिनों में यह बढ़कर 515 तक पहुुंच गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन का रामपुरा व सेक्टर-10 का बालियार कलां लोड शिफ्ट
लोड बढ़ा तो निगम कर्मी भी दिन-रात व्यवस्था को संभालते हुए दिखाई दिए। वीरवार को निगम कर्मियों ने मॉडल टाउन पावर हाउस का बढ़ा लोड रामपुरा पावर हाउस पर शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया गया। इसके अलावा सेक्टर-10 पावर हाउस के विजय नगर फीडर को कुछ दिनों पहले ही बनकर तैयार हुए शहर के दिल्ली रोड स्थित बालियरकलां पावर हाउस पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा जहां पर लोड बढ़ेगा, उनको अन्य पावर हाउस पर शिफ्ट किया जाएगा। गर्मियों में लोड बढ़ने की परेशानी पहली बार नहीं, प्रत्येक गर्मी के सीजन में आती है। शहर में सबसे ज्यादा ओवरलोड मॉडल टाउन पावर हाउस रहता है। बावजूद इसके पहले से लोड को शिफ्ट नहीं किया गया, जबकि रामपुरा पावर हाउस बनने से यह विकल्प मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी के प्रयोग से बढ़ रहा लोड
गर्मी बढ़ते ही घरों से लेकर दफ्तरों ऐसी का प्रयोग हो रहा है। लोगों ने घरों के प्रत्येक कमरों में ऐसी लगवा लिए हैं, लेकिन निगम के पास बढ़े हुए लोड को अपडेट नहीं कराया है। इसके चलते निगम भी जरूरत के हिसाब से लोड का आकलन करने में फेल रहता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए, खपत के हिसाब से निगम के पास लोड बढ़वाने की जरूरत है, ताकि बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जा सकें।

रेवाड़ी डिविजन के एक्सईएन सत्यीवर यादव ने बताया कि बीते दिनों में खपत बढ़कर दोगुना तक हो गई थी, जिसके चलते कट लगाने पड़े। मॉडल टाउन का रामपुरा व सेक्टर-10 पावर हाउस का कुछ लोड बालियार कला शिफ्ट किया जा रहा है। अगले दो दिन के अंदर व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed