{"_id":"640ae486afe2b75aa70f283b","slug":"electricity-bill-outstanding-rewari-tehsil-office-connection-cut-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल बकाया: रेवाड़ी तहसील कार्यालय का कनेक्शन काटा, इनवर्टर भी पड़े दो साल से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बिल बकाया: रेवाड़ी तहसील कार्यालय का कनेक्शन काटा, इनवर्टर भी पड़े दो साल से खराब
Fri, 10 Mar 2023 01:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:34 PM IST
सार
रेवाड़ी की तहसील कार्यालय में बिजली कनेक्शन काट दिए जाने के कारण तहसील में होने वाले सभी कार्य ठप हो गए। तहसील कर्मचारियों ने कुछ देर इनवर्टर से कार्य किया, लेकिन इनवर्टर भी ठप हो गए। हालांकि यहां जनरेटर भी रखे हुए है लेकिन वह भ्ज्ञी पिछले दो साल से खराब पड़े हुए है।
विज्ञापन
तहसील का कार्य ठप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी की तहसील कार्यालय की ओर से बिजली निगम का करीब सवा लाख रुपए का बिजली बिल अदा नहीं किए जाने के कारण निगम के अधिकारियों ने वीरवार को तहसील का कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काट दिए जाने के कारण तहसील में होने वाले सभी कार्य ठप हो गए। तहसील कर्मचारियों ने कुछ देर इनवर्टर से कार्य किया, लेकिन इनवर्टर भी ठप हो गए। हालांकि यहां जनरेटर भी रखे हुए है लेकिन वह भ्ज्ञी पिछले दो साल से खराब पड़े हुए है। इससे पूर्व करीब एक माह पूर्व आठ करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया होने की वजह से नगर परिषद का भी कनेक्शन काट दिया गया था।
विज्ञापन
तहसील में होने वाले सभी कार्य ठप
रेवाड़ी तहसील कार्यालय को बिजली निगम की ओर से करीब 15 दिन पूर्व बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन तहसील के अधिकारियों ने इस गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप वीरवार को तहसील का कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन काटे जाने के कारण तहसील में होने वाले सभी कार्य ठप हो गए। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी नगर परिषद में काम पर आए तो बिजली गुल मिली।
विज्ञापन
कर्मचारी इधर-उधर बैठे
जिन कमरों में इन्वेटर रखा था वहां पर बिजली चालू रही। इसके अलावा अधिकांश कमरों में बिजली नहीं होने से आम लोगों के काम भी प्रभावित हुए। काफी समय बाद कर्मचारियों को पता चला कि बिजली निगम ने उनका कनेक्शन ही काट दिया है। लोगों ने बताया कि जमाबंदी की नकल लेने सहित अन्य कार्यों के लिए सुबह से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिजली के अभाव में सभी कंप्यूटर बंद है। कर्मचारी इधर-उधर बैठे हुए है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार भूपसिंह ने बताया कि तहसील कार्यालय को बिजली सवा लाख रुपये के करीब है। कुछ पैसे जमा भी करा दिए गए है, लेकिन वीरवार को निगम के कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया है। संभवतया शुक्रवार को दोपहर बाद तक कनेक्शन शुरू हो जाएगा। अन्थया वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।