फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election: Scrutiny of nomination papers completed, election symbols will be allotted today

चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, आज आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह

Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Election: Scrutiny of nomination papers completed, election symbols will be allotted today
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रत्याशियों की जुटी भीड़। संवाद
रेवाड़ी। सोमवार को नगर परिषद रेवाड़ी के लिए 25 अप्रैल तक प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के बाद लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 113 जिला नगराधीश न्यायालय में उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया भी प्रशासन की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। नगर परिषद रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहता है तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं उपस्थित होकर ही नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से नामांकन वापसी स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया कि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में नामांकन पत्र वापस नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद ही चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा।

उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे
नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान लघु सचिवालय परिसर में काफी चहल-पहल देखने को मिली और बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अधिकारियों ने सभी दस्तावेजों को बारीकी से परखा ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अपूर्णता को समय रहते दूर किया जा सके। जांच प्रक्रिया के दौरान कई प्रत्याशी अपने कागजातों को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेते और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते नजर आए।



चेयरमैन के लिए 21 और पार्षद पद के लिए 265 नामांकन दाखिल
नगर परिषद रेवाड़ी चेयरमैन पद के लिए कुल सात और नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाया है। वहीं नगर परिषद रेवाड़ी में वार्डों के पार्षद पदों के लिए अलग-अलग वार्डों से 179 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्डों के पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 86 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया है। वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो दोनों निकायों में चेयरमैन पद के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, जबकि पार्षद पद के लिए 265 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed