{"_id":"6a91ce2fb16e356e46088bb2","slug":"election-for-the-jharoda-pacs-management-committee-concludes-seven-out-of-17-candidates-emerge-victorious-rewari-news-c-198-1-rew1001-244477-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: झाड़ौदा पैक्स प्रबंध कमेटी का चुनाव संपन्न, 17 उम्मीदवारों में सात ने जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: झाड़ौदा पैक्स प्रबंध कमेटी का चुनाव संपन्न, 17 उम्मीदवारों में सात ने जीत दर्ज की
Fri, 28 Aug 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कोसली। दी झाड़ौदा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड झाड़ौदा पैक्स प्रबंध कमेटी का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें 17 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से सात ने जीत दर्ज कराई। मतदान के बाद शाम को झाड़ौदा स्थित मतगणना केंद्र में चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें झाड़ौदा गांव में बूथ नंबर एक और दो तथा लिसान गांव में बूथ नंबर तीन बनाया गया था। पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने परिणाम घोषित करते हुए सामान्य वर्ग की चार आरक्षित कृषक सीटों पर गोपीचंद लिसान, मास्टर सत्यवीर सिंह लिसान, नाहर सिंह उर्फ नफे सिंह झाड़ौदा और शिव कुमार नेहरूगढ़ को विजेता घोषित किया।
वहीं, बीसी वर्ग की एक सीट पर रामनिवास रामगढ़ खेड़ी विजयी रहे। महिला वर्ग की दो आरक्षित सीटों पर सुमन देवी झाड़ौदा और सुशीला देवी रामगढ़ ने जीत दर्ज की।
पैक्स प्रबंध कमेटी में कुल 10 सदस्यों का गठन होना था। इनमें तीन सीटें अकृषक वर्ग के लिए आरक्षित थीं। आवेदन के दौरान केवल दो अकृषक उम्मीदवारों रवींद्र कुमार और राज कुमार ने नामांकन किया था। दोनों को मतदान से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस तरह समिति में कुल 10 में से नौ सदस्यों का निर्वाचन हुआ है। ये सदस्य भविष्य में झाड़ौदा पैक्स के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस अवसर पर चुनाव प्रबंधक करण सिंह, सब इंस्पेक्टर मनीष यादव, अभय सिंह, सुरेंद्र सहित चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार मौजूद रहे।