फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election Commission doubled the annual honorarium of BLO

Rewari News: निर्वाचन आयोग ने बीएलओ का वार्षिक मानदेय किया दोगुना

Tue, 05 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Election Commission doubled the annual honorarium of BLO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा निर्वाचन आयोग ने बीएलओ, पर्यवेक्षकों, ईआरओ और एईआरओ के मानदेय में संशोधन किया है। अब बूथ लेवल अधिकारियों के वार्षिक मानदेय को दोगुना कर दिया गया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला होती है। इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सटीक बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करते हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के वार्षिक पारिश्रमिक को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में भाग लेने वाले बीएलओ को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 1 हजार से बढ़ाकर 2 हजार रुपये किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में संशोधन करते हुए 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये वार्षिक कर दिया गया है। पहली बार आयोग ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लिए मानदेय निर्धारित किया है।
इसके तहत ईआरओ को 30 हजार रुपये, एईआरओ को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह संशोधन वर्ष 2015 के बाद पहली बार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed