{"_id":"630264033ed5f830533d1d96","slug":"elders-are-our-heritage-their-respect-is-equal-to-the-respect-of-god-somani-rewari-news-rtk6557118161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग हमारी धरोहर, उनका सम्मान भगवान के सम्मान के बराबर है : सोमाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग हमारी धरोहर, उनका सम्मान भगवान के सम्मान के बराबर है : सोमाणी
विज्ञापन
अग्रवाल भवन में आयोजित वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान समारोह।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर इस समाज के 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। उक्त संस्था के जिलाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान समारोह के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति अशोक सोमाणी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। ये हमारे समाज के सम्मानीय अंग हैं। एक दूसरे का सम्मान करना हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है। हम बुजुर्गों की छाती व पीठ पर चढ़ कर खेलते हुए बड़े हुए हैं और अब वो समय है, जब हम इनके सहारे की लाठी बनें।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को उनकी वृद्धावस्था की याद न आने दें। उनका मार्गदर्शन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मनोज गोयल ने कहा कि रेवाड़ी के बाद अब बावल और कोसली में भी ऐसे समारोह चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह प्रदेश के 11000 बुजुर्गों का सम्मान करने के लक्ष्य के साथ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। समारोह में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान हुआ। इस मौके पर इस संस्था के दक्षिण हरियाणा प्रभारी मनोज गोयल गुड़ियानी, वेदप्रकाश अग्रवाल गैस वाले, श्रीकिशन डहीना वाले व समाज सेवी नरेश मित्तल भी मौजूद रहे।
इस दौरान बुजुर्ग शांति देवी गुप्ता ने कहा कि समाज ने बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिक रत्न से सम्मानित किया, यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस समारोह के मुख्य संयोजक अशोक बुवानीवाला को बधाई दी। कार्यक्रम में डीपी गर्ग, प्रेमस्वरूप, रामअवतार, रामकिशन, दीपक पाल्हावासिया, शरद गोयल, बजरंग गोयल, पुनीत बंसल, राकेश गुप्ता, राजीव गोयल, अशोक गोयल, बालकिशन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रमेश मित्तल, निखिल अग्रवाल, अमित गुप्ता, मुकेश भट्टेवाले, राजेंद्र प्रसाद सिंघल, महेंद्र गोयल, विनय शील गोयल, हेमंत अग्रवाल व गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।