{"_id":"624c8b667041bb27cc28396f","slug":"ekta-was-first-in-100-meters-and-nidhi-was-first-in-400-rewari-news-rtk643083190","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में एकता और 400 में निधि रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में एकता और 400 में निधि रहीं प्रथम
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
- फोटो : Rewari
कोसली। कस्बे में स्थित डीएवी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी यादव ने किया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जयसिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में एकता और 400 मीटर में निधि प्रथम स्थान पर रहीं। इस दौरान विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित गया।
इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग की व्याख्याता मनीषा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर रेस में नेहा द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि चार सौ मीटर रेस में पूजा द्वितीय और शिक्षा तृतीय स्थान रहीं। वहीं और लंबी कूद में एकता ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल प्रतियोगिता में एकता का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि हाई जंप में एकता ने प्रथम, शिक्षा ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट का मुकाबला मणि ने जीता, जबकि पूजा ने द्वितीय व एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मणि ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और शिक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. जयसिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम कमाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंच संचालन प्रवक्ता प्रीति धनखड़ ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्कृष्ट मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विमला, निशू, मुन्नी देवी, ज्योति, कुसुम, अनीता, भावना सुरेश व डॉ. गीता यादव, देशराज, राजेश व रोशन आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में पूजा की टीम रही अव्वल
इसी प्रकार जैवलिन थ्रो में नेहा प्रथम, मणि द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि खो-खो और कबड्डी मुकाबलों में बीए तृतीय वर्ष की पूजा की टीम ने बाजी मारी। इनके अलावा लेमन रेस, बोरी रेस व थ्री लेग रेस भी आयोजित की गई, जिसमें अनेक छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए शारीरिक रूप से तंदुरुस्त होना जरूरी : मीनाक्षी
मुख्य अतिथि मीनाक्षी यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए शारीरिक रूप से तंदुरुस्त होना जरूरी है। खेल हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन जीने की कला हमें खेलों से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ठीक उसी तरह खेल मैदान में खिलाड़ियों के सामने भी यह स्थिति बनती रहती है, लेकिन हमें लगन के साथ अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। हमें खेलों को खेल की भावना से खेलना होगा। तभी सफलता हमारे कदम चूमेगी।