फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Efforts to stop wastage of water, notices issued after marking illegal connections

Rewari News: पानी की बर्बादी रोकने की कवायद, अवैध कनेक्शन चिह्नित कर थमाए नोटिस

Fri, 17 May 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Efforts to stop wastage of water, notices issued after marking illegal connections
रेवाड़ी। गांव मामरिया आसमपुर में अवैध कनेक्शन को चिन्हित कर नोटिस देते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक
रेवाड़ी। खंड खोल की ग्राम पंचायत मामरिया आसमपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन में विभाग की तरफ से जल जीवन मिशन के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह अभियान संदीप बीआरसी व सरपंच अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम में विभाग ने ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर गांव में अवैध कनेक्शन को चिह्नित किया और साथ ही इनको नोटिस दिए गए। वहां पर उपस्थित लोगों को अपने कनेक्शन को विभाग द्वारा वैध करने तथा खुले चल रहे नलों पर टोंटियां लगाने की अपील की गई ताकि जल जीवन मिशन को सुचारू रूप से सफल बनाने पर और सभी घरों तक साफ और स्वच्छ पानी पहुंच सके इस बारे में चर्चा की गई थी। वहां मौजूद लोगों को जल संरक्षण व पानी बचाने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर विभाग से बीआरसी संदीप कुमार ने ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की गतिविधियों में लोगों का योगदान कितना महत्वपूर्ण है के बारे में बताया। इसके साथ-साथ ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बात कर सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव से पंप ऑपरेटर उधवीर कुमार, पंप ऑपरेटर सुपरवाइजर संजय कुमार, संजय और गजिंद्र यादव और गांव से अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed