फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Efforts to revive the chickpea crop

Rewari News: चना फसल के पुनर्जीवन का प्रयास

Thu, 29 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Efforts to revive the chickpea crop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। बैरमपुर गांव के प्रगतिशील किसान विक्की यादव ने एक बार फिर पारंपरिक खेती की ओर लौटने का प्रयास शुरू किया है। उन्होंने बताया कि करीब 40 वर्ष पहले बैरमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में चना गांव की प्रमुख फसल हुआ करती थी।
उस समय चने की पैदावार इतनी अच्छी होती थी कि पौधों की ऊंचाई तीन फीट तक पहुंच जाया करती थी। विक्की यादव ने बताया कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग के बाद धीरे-धीरे चने की फसल क्षेत्र से गायब हो गई। हालात ऐसे हो गए कि आज की युवा पीढ़ी को यह तक जानकारी नहीं है कि चने की फसल खेतों में कैसी दिखती है और किस तरह उगाई जाती है।
विज्ञापन

इसी चिंता और जिम्मेदारी को महसूस करते हुए विक्की यादव ने अपने ऑर्गेनिक खेत में इस बार चने की फसल का सीमित स्तर पर ट्रायल किया। उन्होंने कहा कि इस प्रयोग के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं और फसल की स्थिति उम्मीद से बेहतर है। इस सफलता के बाद अब वे आने वाले समय में बड़े स्तर पर चना की खेती शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed