{"_id":"68e6aaeb9ccb663fa1027c30","slug":"education-minister-released-the-book-sanatan-yatra-of-navbharat-rewari-news-c-198-1-fth1001-227108-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नवभारत की सनातन यात्रा पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नवभारत की सनातन यात्रा पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन
विज्ञापन
फोटो : 10पुस्तक का विमोचन करते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : दक्खिन गांव के नहर के पुल के निकट मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली की प्राचार्या एवं लेखिका डॉ. लाज कौशल की प्रेरणादायक कृति नवभारत की सनातन यात्रा का विमोचन हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता वीर कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता संजय राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह कृति भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणाओं से परिपूर्ण है और नई पीढ़ी को भारतीय दृष्टिकोण से सोचने की दिशा देगी। डॉ. कौशल ने बताया कि यह पुस्तक भारत की आत्मा, सांस्कृतिक चेतना और सनातन धर्म की अनंत यात्रा का साक्ष्य है।
इसमें भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक प्रगति को एक सूत्र में पिरोया गया है। नवभारत की सनातन यात्रा में कुल 30 अध्याय हैं जिनमें भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, शिक्षा और राष्ट्रभावना जैसे विषयों को समेटा गया है।
विज्ञापन
यह पुस्तक युवाओं को अपनी संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने का माध्यम बनेगी। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार हलचल हरियाणवी, डॉ. महावीर निर्दोष, डॉ. सतबीर इंदौरा आदि उपस्थित रहे।