{"_id":"6ab170126d824b02550e54f1","slug":"education-minister-mahipal-dhanda-released-the-book-rewari-news-c-198-1-rew1001-245851-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
डॉ. जय भगवान की पुस्तक का विमोचन करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्रोत : प्रवक्ता
कुंड। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने अपने पानीपत स्थित आवास पर डॉ. जय भगवान खालेटिया की पुस्तक सबके राम का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. जय भगवान ने शिक्षा मंत्री को भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के बड़े भाई हरपाल सिंह ढांडा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने डॉ. जय भगवान को साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य सराहनीय है।
डॉ. जय भगवान शिक्षा के साथ साहित्य, समाजसेवा और राष्ट्रीय विषयों पर लेखन में सक्रिय हैं। वे मिश्री देवी काव्य फाउंडेशन के संस्थापक हैं तथा बाल साहित्य और रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्री द्वारा उनकी एक राष्ट्र एक चुनाव पत्रिका का भी विमोचन किया जा चुका है। कार्यक्रम में डॉ. जय भगवान और मिश्री देवी काव्य फाउंडेशन के साहित्यिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की गई।