फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dushyant Yadav Elected the Chairman of Nahar Panchayat Samiti

Rewari: दुष्यंत यादव बने नाहड़ पंचायत समिति के प्रधान व मुकेश देवी उपप्रधान

Wed, 04 Jan 2023 03:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 03:30 PM IST
सार

27 दिसंबर को नाहड़ पंचायत समिति के प्रधान व उप प्रधान पद का चुनाव कराया जाना था, लेकिन पार्षदों के नहीं पहुंचने के कारण यह चुनाव रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Dushyant Yadav Elected the Chairman of Nahar Panchayat Samiti
चुनाव के दौरान पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में नाहड़ पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव हुआ। चुनाव में पूर्व बार प्रधान दुष्यंत यादव को प्रधान व मुकेश देवी को उपप्रधान चुना गया। चुनाव अधिकारी एसडीएम कोसली जयप्रकाश ने बताया कि दुष्यंत यादव को 14 व दूसरे प्रत्याशी रवि यादव को 9 वोट मिले।

विज्ञापन


जबकि उप प्रधान पद के लिए मुकेश देवी को 14, सुकेश को सात व मनीषा को 2 वोट मिले। सुबह 10 बजे नाहड़ पंचायत समिति कार्यालय में भारी पुलिस बल के बीच सभी 23 पार्षद बैठक में पहुंचे। बता दें कि 27 दिसंबर को नाहड़ पंचायत समिति के प्रधान व उप प्रधान पद का चुनाव कराया जाना था, लेकिन पार्षदों के नहीं पहुंचने के कारण यह चुनाव रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed