फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   During investigation, police found a watch and a burnt mobile phone.

Rewari News: जांच में पुलिस के हाथ घड़ी और जला मोबाइल फोन लगा

Wed, 06 Dec 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
During investigation, police found a watch and a burnt mobile phone.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। गांव लुहाना में अधजली लाश मिलने के मामले में खोल थाना में हत्या और सुबूत मिटाने का केस दर्ज हो चुका है। वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 2 टीमें बनाई गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने शव के पास ही मिले जले हुए मोबाइल फोन के डेटा को रिकवर करने के लिए भेजा है, जिससे कुछ सबूत हाथ लग सके। रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों में मृतक की फोटो भेजी गई है, जिससे उसकी पहचान हो सके। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में एक नहीं, बल्कि कई लोग शामिल हो सकते है। पुलिस की टीमें हत्याकांड को सुलझाने और मृतक की शिनाख्त को लेकर प्रयास कर रही है। मामले में तीनों सीआईए को भी एक्टिव किया गया है।
विज्ञापन


पहाड़ के पास कच्चे रास्ते में मिला था शव

गांव लुहाना से निमोठ की तरफ पहाड़ के बिल्कुल पास से कच्चा रास्ता जाता है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसी रास्ते पर झाड़ियों के पास एक अधजला शव देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर एक हाथ घड़ी और जला हुआ मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि मरने वाले शख्स को किसी दूसरी जगह से यहां लाकर जलाया गया। ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) वस्तु जैसी चीज से शव जलाने के सबूत मिले। पुलिस की टीमें हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। कुछ सबूत पुलिस के हाथ भी लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed