फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to the examination of head constable, there was a jam situation in the city for the whole day.

हेड कांस्टेबल की परीक्षा के चलते शहर में पूरे दिन रही जाम की स्थिति

Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to the examination of head constable, there was a jam situation in the city for the whole day.
राव अभय सिंह चौक पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर व आसपास के स्कूलों में बनाए 38 परीक्षा केंद्रों पर हेड कांस्टेबल परीक्षा के चलते शनिवार को पूरा दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के अभय सिंह चौक पर आधा घंटे से ज्यादा समय तक लोग वाहनों की लंबी कतारों में फंसे रहे। हालांकि बारिश के दौरान पुलिस पूरी मशक्कत करती दिखाई दी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा के बाद ही अंदर जाने दिया गया। बावजूद इसके पेपर लीक की सूचना से तैयारी कर आए युवाओं में मायूसी दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों में जाने से पहले पुलिसकर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की जांच की गई। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सत्यापित नहीं थे, उन्हें परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में जाने के लिए प्रवेशपत्र व एक प्रमाणपत्र के साथ ही जाने दिया गया। परीक्षार्थियों को मोबाइल, बेल्ट, घड़ी व चेन के साथ अन्य इलेक्ट्रानिक व संचार यंत्र को पुलिसकर्मियों द्वारा बाहर रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
जिले में परीक्षा को लेकर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए। शहर के केएलपी कालेज, अहीर कॉलेज, आरडीएस गर्ल्स कॉलेज, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, राज इंटरनेशनल स्कूल कोनसीवास रोड, झज्जर रोड स्थित स्वामी उमा भारती व सरकुलर गढ़ी बोलनी रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल व सोमाणी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18, सहित सनग्लो स्कूल सहारनवास, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, माता राजकौर इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहारनवास, दिल्ली रोड स्थित सूरज सीनियर सेकंडरी स्कूल, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, ऋषि पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, पटौदी रोड स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल सहित अन्य सेंटरों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद के लिए पहली बस सुबह 5 बजे
हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी की ओर से फरीदाबाद जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 8 अगस्त को विशेष बसों का संचालन किया गया। सुबह के सत्र के लिए 10 व शाम के सत्र के लिए 3 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा कोसली 8 अगस्त के लिए 3 बसों का संचालन किया गया। बस का संचालन पहले की तरह सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 5 बजे व शाम के लिए सुबह 10 बजे किया जाएगा। सुबह के शिफ्ट के लिए परीक्षा केंद्र में पहुंचने का समय सुबह 8:30 से 9:30 परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। शाम की शिफ्ट के लिए परीक्षा केंद्र में पहुंचने का समय दोपहर 1 से 2 बजे तक व परीखा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। 7 अगस्त को रोडवेज की तरफ से सुबह की शिफ्ट के लिए 3 व शाम की शिफ्ट के लिए 4 बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा कोसली से भी 3 बसों का फरीदाबाद के लिए संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed