फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to air pollution patients increase Eye irritation allergy and shortness of breath in Rewari

Air Pollution: आंखों में जलन, एलर्जी और सांस की तकलीफ, रेवाड़ी सिविल अस्पताल की OPD में आए 1500 मरीज

Mon, 18 Nov 2024 07:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 07:29 PM IST
सार

बढ़ते प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन, त्वचा पर एलर्जी, सांस की तकलीफ के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। इसी के साथ ठंड बढ़ने के कारण वायरल के मरीजों में भी इजाफा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
Due to air pollution patients increase Eye irritation allergy and shortness of breath in Rewari
सिविल अस्पताल रेवाड़ी में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जिले में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रेवाड़ी भी इससे अछूता नहीं है। सोमवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी 1500 पार चली गई। बढ़ते प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन, त्वचा पर एलर्जी, सांस की तकलीफ के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। इसी के साथ ठंड बढ़ने के कारण वायरल के मरीजों में भी इजाफा देखने को मिला है। इन मरीजों की संख्या में पिछले दिनों की तुलना में करीब डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। इनमें वायरल के करीब साढे 400 से मरीज दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


त्वचा रोग की ओपीडी में जहां लगभग 200 पीड़ित आते थे, अब यह संख्या बढ़कर 250 से 300 के बीच पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर पीड़ित फंगल इंफेक्शन के ही हैं।आंखों में जलन के पहले मरीजों की संख्या 50 से 60 के आसपास थी, अब संख्या 80 से 90 पहुंच चुकी है। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दी है। 
विज्ञापन




लोगों को अस्थमा की हो रही समस्या
नागरिक अस्पताल की रेस्पिरेटरी मेडिसिन की ओपीडी में 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें फेफड़ों में ही संक्रमण के ज्यादा पीड़ित हैं। इनमें किसी को सांस लेने में तकलीफ तो किसी को अस्थमा की समस्या है। जो मरीज आ रहे हैं, उनमें 40 साल से ज्यादा के व्यक्तियों में परेशानी अधिक है। इनमें से हर रोज 2 से लेकर 4 मरीज तो ऐसे होते हैं कि उनको सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है, उनको एडमिट भी करना पड़ जाता है। बच्चों के फेफड़ों में भी संक्रमण की बीमारी निकल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम के कारण लोग हो रहे हैं बीमार
फिजिशियन डॉक्टर मनीष का कहना है कि इस समय दिन-रात के मौसम में बदलाव के चलते अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, फीवर के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल करना जरूरी है। क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed