फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DSP Jamal Khan's son attacked, glass of car also broken

डीएसपी के बेटे पर हमला, कार के शीशे भी तोड़े

Mon, 21 Jun 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
DSP Jamal Khan's son attacked, glass of car also broken
रेवाड़ी। रविवार की शाम कार सवार दो लोगों ने डीएसपी मोहम्मद जमाल के बेटे पर हमला कर दिया। युवकों ने उनकी कार के शीशे तोड़ने का भी प्रयास किया तथा धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिले में तैनात डीएसपी मोहम्मद जमाल के बेटे असलम खान अपनी कार से सदर कालोनी स्थित घर आ रहे थे। हुडा बाईपास पर उनके आगे एक चालक अपनी सलेरियो कार को लहराते हुए लापरवाही से चल रहा था। उन्होंने सलेरियो कार चालक से साइड मांगी। सलेरियो कार चालक को शराब के नशे में देखकर असलम खान अपनी कार लेकर आगे बढ़ गए। इसी दौरान सलेरियो कार चालक व एक ईको कार चालक ने पीछा कर उनका रास्ता रोक लिया। दोनों उनकी कार का शीशा तोड़ने का प्रयास किया। कार से नीचे उतरते ही दोनों युवकों ने असलम के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा फरार हो गया। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने असलम खान की शिकायत पर मारपीट व धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed