फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DSP heard the problems of the villagers in Kosli and Kahandwas

Rewari News: कोसली व काहन्ड़वास में डीएसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
DSP heard the problems of the villagers in Kosli and Kahandwas
फोटो : 08ग्रामीण भ्रमण के दौरान डीएसपी कोसली विद्यानंद ग्रामीणों से बैठक लेते हुए। स्रोत : पी - फोटो : अलविदा जुमा की नमाज में हाथ उठाकर दुआ करते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने टीम सहित शुक्रवार को गांव कोसली व काहन्ड़वास में ग्रामीण भ्रमण किया तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह व डीएसपी रीडर एएसआई सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

डीएसपी कोसली विद्यानंद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है। नशा समाज का साझा दुश्मन है, इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाएं तथा जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण सहयोग करें। समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed