{"_id":"68aa05eea4496958d80c7360","slug":"dsp-heard-public-problems-in-village-dharan-rewari-news-c-198-1-rew1001-224575-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीएसपी ने गांव धारण में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीएसपी ने गांव धारण में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन
फोटो : 14गांव धारण में डीएसपी को समस्या सुनाते ग्रामीण। स्रोत : पुलिस
- फोटो : संवाद
बावल। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने अपनी टीम सहित गांव धारण का भ्रमण किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं और यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाए ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।