फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dry fruit business picks up pace during the wedding season

Rewari News: शादी-विवाह के सीजन में ड्राइफ्रूट के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dry fruit business picks up pace during the wedding season
फोटो संख्या:-60 राजेंद्र मक्कड़---संवाद - फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही महेंद्रगढ़ में ड्राइफ्रूट के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर के बाजारों में इन दिनों ड्राइफ्रूट्स का अच्छा कारोबार हो रहा है। व्यापारियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में मांग में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है जिससे भावों में भी हल्का उछाल आया है।
विज्ञापन

शहर में 100 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानों पर भी ड्राइफ्रूट की बिक्री होती है। मांग बढ़ने से कारोबारी भी स्टॉक बढ़ाने में जुट गए हैं। ड्राइफ्रूट्स की बढ़ती मांग का मुख्य कारण शादी-विवाह के अवसरों पर मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट पैक भी तैयार किए हुए है।
विज्ञापन

काजू, बादाम, पिस्ता और खजूर की मांग अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी तक पहुंच गई है। खासकर बंद पैकेट वाले ड्राइफ्रूट्स की बिक्री अधिक हो रही है।
व्यापारियों का कहना है कि लोग अब ब्रांडेड व पैक्ड सामान को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं जिससे पैकेटेड काजू-बादाम की खपत बढ़ी है। ग्राहकों का कहना है कि ड्राइफ्रूट्स का इस्तेमाल सिर्फ गिफ्ट के लिए ही नहीं बल्कि घर पर आने वाले रिश्तेदारों के स्वागत में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दुकानों पर काजू के विभिन्न ग्रेड उपलब्ध हैं जिनकी कीमतों में 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बादाम और पिस्ता के भाव भी थोड़े बढ़े हैं लेकिन ग्राहक गुणवत्ता और पैकिंग के चलते दामों को अधिक तवज्जो नहीं दे रहे। विवाह सीजन में ड्राइफ्रूट्स का उपयोग मिठाई, हलवा, लड्डू और काजू आधारित अन्य व्यंजनों में भी बढ़ जाता है जिसके चलते बाजार में रौनक बनी हुई है। -इंद्रजीत, दुकानदार

---------
विवाह-शादियों में सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। 300 से लेकर 1500 रुपये तक के पैक उपलब्ध हैं जिन्हें शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन के परिवार मेहमानों को सौंपते हैं। इस साल पैक्ड खजूर और प्रीमियम काजू की मांग पिछले साल की तुलना में अधिक है। विवाह-शादियों में अबकी बार कारोबार अच्छा होने की संभावना है। -राजेंद्र मक्कड़, दुकानदार

फोटो संख्या:-60 राजेंद्र मक्कड़---संवाद

फोटो संख्या:-60 राजेंद्र मक्कड़---संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो संख्या:-60 राजेंद्र मक्कड़---संवाद

फोटो संख्या:-60 राजेंद्र मक्कड़---संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed