{"_id":"62361ae4bbedc13b7e31bd3d","slug":"drunken-youth-ran-roadways-bus-broke-many-electric-poles-rewari-news-rtk641487831","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने दौड़ाई रोडवेज बस, तोड़े बिजली के कई खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने दौड़ाई रोडवेज बस, तोड़े बिजली के कई खंभे
विज्ञापन
रोडवेज बस से तोड़े गए बिजली के पोल।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। किलोमीटर स्कीम की बसों में सफाई करने वाले एक युवक ने होली के दिन रंग में भंग डालने का काम किया। युवक ने पहले तो जमकर शराब पी और इसके बाद नशे में किलोमीटर स्कीम की बस को दौड़ा ले गया। गढ़ी बोलनी रोड पर बस पूरी तरह से बेकाबू हो गई। कई लोग बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। नशे में धुत युवक ने बस की टक्कर से बिजली के कई खंभे तोड़ डाले। हालांकि पुलिस को इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।
धुलाई के लिए जानी थी बस
बता दें कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 30 बसें किलोमीटर स्कीम की भी हैं। एसआरएस ट्रांसपोर्ट की बसों पर शहर निवासी युवक सफाई का काम करता है। धुलेंडी के दिन किलोमीटर स्कीम की बस रोडवेज परिसर में ही खड़ी हुई थी। बस को धुलाई के लिए बाईपास पर नया गांव दौलतपुर के निकट स्थित सर्विस स्टेशन पर ले जाना था। बस में सफाई करने वाला युवक बस स्टैंड परिसर में ही पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने बस में बैठकर पहले जमकर शराब पी। चालक नहीं पहुंचा तो शराब के नशे में धुत होकर उसने बस को स्टार्ट कर लिया तथा उसे गढ़ी बोलनी रोड पर दौड़ाना शुरू कर दिया। बस पूरी तरह से बेकाबू हो चली थी। बहुत से लोगों ने अपने वाहनों को सड़क से नीचे उतार कर खुद की जान बचाई।
बेकाबू बस ले सकती थी कई जानें
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसकी चपेट में जो भी आता उसका बचना मुश्किल था। इसके बाद बेकाबू बस ने बिजली के कई खंभों को टक्कर मारी। एक खंभे से टकराकर बस बंद हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस में सवार युवक को नीचे उतारा तथा कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस को सूचना दी। किलोमीटर स्कीम की बसों के मुंशी दीवान चंद ने बताया कि युवक का काम बसों में सफाई करने का ही था। वह बस को कैसे लेकर भागा इसकी अभी जानकारी नहीं है। इस मामले को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक रविश हुड्डा के पास फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन को नहीं उठाया। इस विषय में शहर थाना संजय कुमार और माडल टाउन थाना प्रभारी रतन लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है और न ही पुलिस को इसकी जानकारी है।