{"_id":"626835f4f67f4c30e234f2d7","slug":"drunk-youth-beat-father-to-death-for-refusing-to-drink-alcohol-rewari-news-rtk644981469","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: रेवाड़ी में शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत्त युवक ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्ल: रेवाड़ी में शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत्त युवक ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
Wed, 27 Apr 2022 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:30 AM IST
सार
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक नशे धुत्त युवक ने सोमवार की रात में अपने ही पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पिता ने उसे शराब पीने से मना कर दिया था। इससे पहले उसने अपने भाई को भी बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी के घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव जाडरा निवासी राजेश (60) एक साल पहले होमगार्ड की नौकरी छोड़ चुके हैं। आरोप है कि सोमवार की रात शराब पीने से मना करने उनके छोटे बेटे अजय ने अपने बड़े भाई रिंकू को गांव के ही मंदिर के पास पीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद वह घर पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान पिता ने उसे शराब पीने से मना किया तो उसने पिता के साथ कहासुनी की। इसके बाद एक डंडे से पिता को ही पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि अजय की पिटाई से राजेश की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
उधर, परिजनों को जब घायल रिंकू के बारे में पता चला तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना मिली थी कि जाडरा गांव में एक युवक ने अपने पिता व बड़े भाई को डंडे से पीटा है। इसमें उसे पिता की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे की हालात में वारदात को अंजाम दिया था। - मोहम्मद जमाल-डीएसपी