{"_id":"660daf13805610a7c608ebd6","slug":"drunk-neighbor-attacked-with-bottle-case-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-202814-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे में पड़ोसी पर बोतल से किया हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे में पड़ोसी पर बोतल से किया हमला, मुकदमा दर्ज
Thu, 04 Apr 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोसली। गांव मोहदीनपुर में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। हमलावर ने शरीर पर कई वार किए। इससे वह घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ रोहड़ाई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव मोहदीनपुर निवासी सुक्रमपाल ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला अजीत अक्सर शराब पीकर बीवी-बच्चों को पीटता था। कई बार उसके बच्चों ने आवाज देकर उसे बुलाया तो उसने अजीत को समझाकर शांत कराया। अजीत उसकी बातें मान लेता था। मंगलवार को भी अजीत अपने परिवार के साथ मारपीट कर रहा था। अजीत के बेटे जतिन ने उसके पास कॉल की और बताया कि पापा हमें मार रहे हैं। आपको को भी गाली दे रहे हैं। इसके बाद सुक्रमपाल आरोपी के घर चला गया। उसने उसे समझाने की कोशिश की। उसके हाथ में शराब की टूटी बोतल थी। सुक्रमपाल उसे समझाने लगा तो आरोपी ने हमला कर दिया।