फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drizzle in the morning, strong winds throughout the day

Rewari News: सुबह हुई बूंदाबांदी, पूरे दिन चली तेज हवाएं

Sun, 03 Mar 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, strong winds throughout the day
रेवाड़ी। शनिवार को सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन जैसे ही दिन निकला इस दौरान तेज धूप निकली। वहीं पूरे दिन तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे गर्मी का एहसास नहीं हुआ। तेज हवाओं के साथ आकाश में बादल छाए रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार से रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल रहने तथा बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

लोगों को सावधानियां बरतनी जरूरी
चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। जिसके चलते सरकारी अस्पतालों में खांसी, जुकाम से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। लोगों को मौजूदा समय में अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

तारीख अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
02 मार्च 25---10

01 मार्च 28.6--10.0
29 फरवरी 24.6--8.8

28 फरवरी 25.0--10.5

27 फरवरी 23.5--10.8

26 फरवरी 26.0--11.4

25 फरवरी 24.2--8.5

24फरवरी 23.5--7.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed