{"_id":"6a0b498456a7981bf2018e9d","slug":"drivers-expressed-their-concerns-about-rising-inflation-and-job-crisis-rewari-news-c-198-1-rew1001-238665-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चालकों ने बढ़ती महंगाई, रोजगार संकट को लेकर रखीं परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चालकों ने बढ़ती महंगाई, रोजगार संकट को लेकर रखीं परेशानियां
Mon, 18 May 2026 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांग रखते ड्राइवर व सहायक। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने झज्जर चौक के समीप व्यावसायिक वाहनों के चालकों और उनके सहायकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान वाहन चालकों ने बताया कि महंगाई बढ़ गई है जबकि उनकी आय नहीं कम है जिससे परेशानी बढ़ गई है।
चालकों और सहायकों ने बताया कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों से उनका खर्च बढ़ गया है। काम के अवसर कम होते जा रहे हैं। ऐसे में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।
चालकों ने सरकार से सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग की। कहा कि चालकों और सहायकों को पहचान पत्र जारी किया जाएं। जरूरतमंद लोगों को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाएं। दुर्घटना बीमा और परिवार स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाएं भी लागू की जाए।
विज्ञापन
प्रस्ताव पारित कर वाहन स्टैंडों पर सस्ते भोजन, विश्राम स्थल, बिजली-पानी और शौचालय की सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई। इसके अलावा चालकों और उनके परिवार के लिए आवास, स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
अभियान के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रधान अशोक, कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक और बीके राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रधान अशोक ने कहा कि ड्राइवरों और सहायकों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को पत्र भेजे जाएंगे तथा समाधान होने तक अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर धर्मवीर, पवन कुमार, कमल, ओमप्रकाश, थावर सिंह, प्रेम प्रकाश, रोहतास और कालूराम मौजूद रहे।