{"_id":"66ccce2f6f1ffa410e017234","slug":"drinking-cold-water-is-harmful-for-health-dr-manish-rewari-news-c-198-1-rew1001-208591-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक : डॉ. मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक : डॉ. मनीष
Tue, 27 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कभी बारिश तो कभी तेज धूप के कारण तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में सर्द-गर्म के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे मौसम में ठंडा पानी पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने ठंडा पानी न पीने और संयमित जीवनचर्या अपनाने की अपील की है।
बदलते मौसम में बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। तापमान गिरने का बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इस मौसम में वायरस सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों को वायरल बुखार और गले में संक्रमण की आशंका रहती है। मच्छर के काटने से डेंगू व मलेरिया होने की आशंका रहती है। ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए शरीर को अच्छी तरह से ढक कर रखना चाहिए। दूषित पानी पीने से उल्टी, दस्त जैसे रोग हो सकते हैं। कई बार हाथ न धोने से बीमारियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फिर पेट में जा सकते हैं, जो बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष का कहना है कि उच्चाधिकारियों की तरफ से सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां आने वाले जलजनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज को प्राथमिकता से लें। दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि किसी मरीज को कोई परेशानी न हो। ऐसे मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें। इससे गर्म सर्द हो सकता है। इसलिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।