फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drenched in colors, dancing to the beats of drums

Rewari News: रंगों से किया सराबोर, ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरके

Fri, 06 Mar 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Drenched in colors, dancing to the beats of drums
रेवाड़ी। रंगों के पवित्र पर्व धुलेंडी पर रामपुरा गांव में ढोल नगाड़ा की थाप पर ​थिरकते लोग। फोट
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। अलग-अलग रंगों के गुलाल भी लगाए। वहीं युवाओं की टोलियां ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचती गाती नजर आईं। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और बच्चों ने जमकर गुलाल उड़ाया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पिचकारियों से लोगों पर रंगों की बौछार की। वहीं रंग और पानी से भरे गुब्बारों को आने जाने वालों पर फेंका। छोटे-छोटे बच्चे भी रंगों में सराबोर होकर त्योहार की खुशी का आनंद लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर की कॉलोनियों, मोहल्लों और गलियों में सुबह से ही रंगों की बौछार और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा। महिलाओं ने भी पूरे उल्लास के साथ होली मनाई। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और परिवार के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और समूह में बैठकर होली के पर्व का आनंद लिया। धुल्हेंडी पर कई स्थानों पर मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
कई जगह सामूहिक भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। दिनभर रंग खेलने के बाद शाम तक लोग अपने घरों में एकत्र होकर आपसी मेल-मिलाप और मिठाइयों के साथ त्योहार का आनंद लेते नजर आए।
होली पर ब्रह्मगढ़ परिसर में ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण युवा संगठन जिला रेवाड़ी की तरफ से जल रहित अबीर गुलाल के साथ पुष्प होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने इसकी अध्यक्षता की।
उधर, भिवाड़ी के लोक देवता बाबा मोहन राम के प्रसिद्ध लख्खी मेले का आयोजन किया गया। मेला 3 मार्च को विधिवत शुरू हुआ और 5 मार्च तक चला। मेले की शुरुआत से ही मिलकपुर स्थित बाबा मोहन राम मंदिर और काली खोली धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मेले के दौरान एक घटना भी हुई, जब भक्तों द्वारा ज्योति (धूनी) में चढ़ाए गए गोबर के उपलों की भारी मात्रा से आग तेजी से फैल गई। धूनी पर उपलों के ढेर लग जाने से आग काबू करने में रीको फायर स्टेशन की गाड़ियों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिसलाइन में पुलिसकर्मियों ने मनाई होली
रेवाड़ी। पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। समारोह में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी कोसली विद्यानंद ने पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसी प्रकार विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन से आए अधिकारियों तथा कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

बिहारीपुर मेले में गाए फाग गीत
रेवाड़ी। जाटूसाना खंड के गांव बिहारीपुर में होली के मौके पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले की शुरुआत सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद होली गायन, धार्मिक भजन तथा कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले कराए गए। इन आयोजनों में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

रेवाड़ी। रंगों के पवित्र पर्व धुलेंडी पर रामपुरा गांव में ढोल नगाड़ा की थाप पर थिरकते लोग। फोट

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed